Home Uncategorized आबकारी विभाग के बड़े अधिकारी पर ED का शिकंजा:CSMCL के पूर्व एमडी...

आबकारी विभाग के बड़े अधिकारी पर ED का शिकंजा:CSMCL के पूर्व एमडी एपी त्रिपाठी गिरफ्तार, कोर्ट ने 3 दिन की रिमांड पर भेजा

0
172
आबकारी विभाग के अधिकारी अरुण पति त्रिपाठी को गिरफ्तार कर तीन दिन की रिमांड पर भेजा। - Dainik Bhaskar
आबकारी विभाग के अधिकारी अरुण पति त्रिपाठी को गिरफ्तार कर तीन दिन की रिमांड पर भेजा।

प्रवर्तन निदेशालय ने शराब घोटाले मामले में शुक्रवार को एक और गिरफ्तारी की। इस बार आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और शराब वितरण कंपनी सीएसएमसीएल के पूर्व एमडी अरुण पति त्रिपाठी को गिरफ्तार किया गया है।

देर शाम इन्हें रायपुर की अदालत में पेश किया गया जहां विशेष न्यायाधीश अजय सिंह की अदालत में अरुण पति त्रिपाठी मामले में सुनवाई हुई। प्रवर्तन निदेशालय ने अरुण पति त्रिपाठी की 10 दिन की रिमांड की मांग की थी। कोर्ट ने तथ्यों को सुनने के बाद 3 दिन यानी कि 15 मई तक के लिए उन्हें ईडी की रिमांड पर भेज दिया है।

अरुण पति त्रिपाठी को गिरफ्तार कर तीन दिन की रिमांड पर रखा गया है।
अरुण पति त्रिपाठी को गिरफ्तार कर तीन दिन की रिमांड पर रखा गया है।

इससे पहले दो हजार करोड़ के शराब घोटाले मामले में ईडी ने कारोबारी अनवर ढेबर, कारोबारी त्रिलोक ढिल्लो, नितेश पुरोहित को गिरफ्तार किया है ।

error: Content is protected !!