Home छत्तीसगढ़ कवासी लखमा की कार से ईडी ने अहम दस्तावेज जब्त की

कवासी लखमा की कार से ईडी ने अहम दस्तावेज जब्त की

0
75

acn18.com/  रायपुर। कवासी लखमा की कार से ईडी के अधिकारियों को कई अहम दस्तावेज मिले हैं। कवासी लखमा की कार नंबर CG04 MM 0009 से अधिकारियों ये दस्तावेज बरामद किए हैं। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि दस्तावेज किन चीजों के हैं। इसके अलावा कवासी के करीबी के चौबे कॉलोनी स्थित मकान में अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। वहीं सुकमा में उनके बेटे हरीश कवासी के शासकीय आवास पर अधिकारी पहुंचे हैं। इसके अलावा सुकमा में ही नगरपालिका अध्यक्ष राजू साहू के घर भी अधिकारी कार्रवाई कर रहे हैं।

सुकमा में दोनों कांग्रेस नेताओं के घर 5 गाड़ियों में 10 से ज्यादा ईडी के अधिकारी पहुंचे हैं। आशंका जताई जा रही है कि छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटालों को लेकर यह कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में ED जांच कर रही है। ED ने ACB में FIR दर्ज कराई है। दर्ज FIR में 2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है। ED ने अपनी जांच में पाया कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में कई नेता और अफसर अवैध सिंडिकेट के जरिए घोटाले को अंजाम दे रहे थे।

error: Content is protected !!