Home Uncategorized मां बम्लेश्वरी-मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष के घर ED का छापा:डोंगरगढ़ में 2...

मां बम्लेश्वरी-मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष के घर ED का छापा:डोंगरगढ़ में 2 गाड़ियों में पहुंची टीम; मनोज अग्रवाल के घर चल रही तलाशी

0
147

acn18.com राजनांदगांव/ छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में ED ने छापेमारी की है। मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और डोंगरगढ़ राइस एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के घर सुबह 5 बजे से कार्रवाई चल रही है। बताया जा रहा है कि अग्रवाल के घर 2 अलग-अलग गाड़ियों में टीम पहुंची है। घर में दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

अभी ये पता नहीं चल पाया है कि प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने किस मामले में ये कार्रवाई की है। हालांकि बताया जा रहा है कि मामला राशन घोटाले से जुड़ा हो सकता है।

1000353644
error: Content is protected !!