Home KORBA नशे में धुत्त कार चालक ने बाइक सवार दो पुलिस आरक्षकों को...

नशे में धुत्त कार चालक ने बाइक सवार दो पुलिस आरक्षकों को मारी ठोकर, दोनों आरक्षक हुए घायल,एक का टूटा पैर ,नशेड़ी कार चालक को किया गया गिरफ्तार

0
127

acn18.com कटघोरा / शराब के नशे में धुत्त एक कार चालक बाइक सवार दो पुलिस आरक्षकों को ठोकर मार दी। दुर्घटना में दोनों कार चालक घायल हो गए हैं जिन्हें कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। ग्राम सलोरा के पास यह हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों आरक्षक अपनी ड्युटी समाप्त कर वापस घर लौट रहे थे। हादसे के बाद हरकत में आई पुलिस ने नशेड़ी चालक को कार समेत गिरफ्तार कर लिया है।

कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम सलोरा में बीती रात हुए सड़क हादसे के दौरान बाइक सवार दो पुलिस आरक्षक बुरी तरह से घायल हो गए है। तेज रफ्तार चार पहिया वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दोनों को अपनी चपेट में ले लिया जिससे एक आरक्षक का जहां पैर टूट गया है वहीं दूसरा गंभीर रुप से घायल है। दोनों को डायल 112 की मदद से उपचार के लिए कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। घटना के बाद हरकत मे आई पुलिस ने कार चालक की तलाश शुरु की और उसे छुरी में पकड़ लिया। जांच के दौरान कार चालक शराब के नशे में धुत्त पाया गया लिहाजा उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा ही है। पुलिस ने उसकी कार को भी जप्त कर लिया है। घायल दोनों आरक्षक कटघोरा थाना में पदस्थ है,जो ड्युटी समाप्त कर अपने घर जा रहे थे।

कुसमुंडा खदान में ठेका श्रमिक की जमकर पिटाई, रोड सेल के दलालों ने अधमरा होने तक पीटा ,कोयला डंप करने को लेकर उपजे विवाद के बाद हुई घटना