Home KORBA नहर की झाड़ी में मिला ड्राइवर का शव, परिजनों को हत्या का...

नहर की झाड़ी में मिला ड्राइवर का शव, परिजनों को हत्या का संदेह ,जांच की मांग. देखिए वीडियो

0
109

Acn18.com/कोरबा शहर के एक हिस्से में स्थापित सर्वमंगला पुलिस चौकी क्षेत्र से होकर बहने वाली नहर में बरबसपुर के समीप दो दिन पहले एक लाश मिली। इसकी शिनाख्ती ट्रक ड्राइवर सुरेंद्र राय के रूप में की गई। बिहार के छपरा जिले का निवासी सुरेंद्र घर से ट्रक चलाने के लिए निकला था। समय पर वापस ना लौटने के कारण ट्रक मालिक ने सुरेंद्र के घर भी संपर्क किया किंतु उसका पता नहीं चला ।सुरेंद्र के परिजन छपरा से कोरबा पहुंच गए हैं इन्हें सुरेंद्र की उन्हें हत्या किए जाने का संदेह है। सुरेंद्र की पत्नी ने बताया कि उसके छोटे-छोटे बच्चे हैं वह क्या करें ,कहां जाए उसकी समझ में नहीं आ रहा है

error: Content is protected !!