spot_img

एक साल पुराने चोरी के मामले का खुलासा:रात में अकेले पैदल निकलता था आरोपी, सूना मकान देखते ही तोड़ देता था ताला

Must Read

Acn18.com/दुर्ग पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया था, जो अकेले ही बड़ी चोरियों को अंजाम देता था। आरोपी रात में पैदल निकलता था। रास्ते में उसे जो भी घर सूना या बंद मिलता वो वहां घुसकर चोरी को अंजाम देता। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से लगभग 5 लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरात जब्त किए हैं। मोहन नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक साल पहले सिंधिया नगर के सूने मकान में बड़ी चोरी हुई थी। पुलिस उस मामले को सॉल्व करने में लगी थी। इसी दौरान गुरुवार को उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि दीपक नगर का निवासी पीतांबर राव सोने चांदी के जेवरात बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। उसके पास बड़ी मात्रा में जेवरात हैं। पुलिस ने मुखबिर के बताए हुलिए और पता के मुताबिक मालवीय नगर पहुंची और घेराबंदी करके पीतांबर को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में पहले तो पीतांबर ने गुमराह करने की कोशिश, लेकिन जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने एक साल पहले सिंधिया नगर में चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि वो रात में पैदल घूमने निकलता है। रास्ते में उसे कोई सूना मकान मिल गया तो वो उसमें चोरी करने घुस जाता है। सिंधिया नगर के मकान में भी वो गया तो वहां पीछे के दरवाजे घुसा था। अंदर कुछ लोग सो रहे थे। उसके बाद उसने आलमारी में रखे लाखों के जेवरात पार कर दिए।

- Advertisement -
कई चोरी के मामले में जा चुका जेल
पुलिस के मुताबिक आरोपी अब तक कई चोरियों को अंजाम दे चुका है। वो चोरी के मामले में जेल भी जा चुका है। उससे अन्य चोरियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के पास 4.5 लाख रुपए के जेवारत जब्त किया है।
377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

फांसी लगाकर व्यक्ति ने कर ली खुदकुशी,लंबी बीमारी से था परेशान

Acn18.com/लंबी बीमारी से परेशान होकर एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है...

More Articles Like This

- Advertisement -