Home KORBA गेवरा खदान में जारी है डीजल की चोरी ,बोलेरो वाहन से चोर...

गेवरा खदान में जारी है डीजल की चोरी ,बोलेरो वाहन से चोर कर रहे थे डीजल की चोरी

0
65

acn18.com गेवरा/लाख कोशिशों के बाद भी एसईसीएल की खदानों से डीजल की चोरी रुकने का नाम नहीं ले रही। एसईसीएल की गेवरा खदान में सीआईएसएफ के सर्चिंग के दौरान कुछ लोग बोलेरो वाहन में डीजल की चोरी करते हुए पाए गए,जिसे दौड़ाकर पेट्रोलिंग टीम ने पकड़ लिया। हालांकि इस दौरान डीजल चोर बोलेरो को मौके पर छोड़कर भागने में सफल हो गए। जांच के दौरान बोलेरो वाहन से पांच जेरीकेन में बंद 35 लीटर चोरी का डीजल बरामद किया गया। बोलेरो वाहन दीपका पुलिस के हवाले कर दिया गया है। मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध कायम कर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
WhatsApp Image 2023 12 19 at 11.10.40

चीन में भूकंप से 116 की मौत: 6.1 तीव्रता के झटकों से जब मलबे का ढेर बन गईं ऊंची-ऊंची इमारतें, देखें

error: Content is protected !!