Home छत्तीसगढ़ धमतरी: घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, सुबह सुनसान जगह पर जली...

धमतरी: घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, सुबह सुनसान जगह पर जली हुई हालत में मिली

0
4

धमतरी। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रत्नाबांधा गांव में बाइक चोरी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। मंगलवार देर रात अज्ञात चोर घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। अगले दिन सुबह वही बाइक गांव से कुछ दूरी पर एक सुनसान स्थान पर जली हुई हालत में बरामद हुई।