acn18.com/ ऊर्जा धानी कोरबा के तुलसी नगर में केवल कृष्ण साहू परिवार द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। पंडित उमाकांत शास्त्री द्वारा श्रीमद् भागवत कथा के प्रसंगो का वाचन किया जा रहा है। भजन मंडली की बेहतरीन प्रस्तुति के मध्य शास्त्री जी द्वारा भगवान के विभिन्न अवतारों का वर्णन सुनने बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित हो रहे हैं।
उमाकांत शास्त्री जी ने कल भगवान राम और भगवान श्री कृष्ण के जन्म की कथा सुनाई। और फिर भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भगवान कृष्ण की झांकी भी निकली गई। काफी देर तक कथा पंडाल में लोग भजन मंडली की मनमोहक प्रस्तुति पर झूमते रहे








