Home छत्तीसगढ़ देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले CM:शिंदे बोले- और कौन शपथ लेगा, फैसला...

देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले CM:शिंदे बोले- और कौन शपथ लेगा, फैसला शाम तक; अजित ने टोका- मैं शपथ लूंगा, तय है

0
132

देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे। फडणवीस ने शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे, NCP लीडर अजित पवार के साथ राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस दौरान​​​​​​ भाजपा के ऑब्जर्वर्स विजय रूपाणी और निर्मला सीतारमण भी मौजूद थे।

इसके बाद फडणवीस, शिंदे और पवार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। फडणवीस और शिंदे दोनों ने कहा कि कितने और कौन-कौन मंत्री शपथ लेंगे, इसकी जानकारी दे दी जाएगी। शपथ ग्रहण का कार्यक्रम कल 5:30 बजे आजाद मैदान में होगा। फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में यह कार्यक्रम होगा।

अजित की बात पर हंस पड़े सभी नेता.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अजित पवार ने 'मेरी शपथ तय है' कहा तो सभी नेता हंस पड़े।

मीडिया ने सवाल पूछा कि शिंदे और पवार डिप्टी सीएम की शपथ लेंगे। इस पर अजित पवार ने कहा- कोई ले रहा है, या नहीं, ये अलग बात है। इन लोगों का शाम तक तय होगा पर मैं तो कल शपथ ले रहा हूं यह तय है। इस पर शिंदे ने कहा कि अजित दादा को दिन में और शाम को शपथ लेने का अनुभव है।

फडणवीस बोले- हम तीनों एक

देवेंद्र फडणवीस ने कहा- हम तीनों नेता एक हैं। और कौन-कौन शपथ लेगा, ये शाम तक बता दिया जाएगा। मैंने एकनाथ जी से सरकार में शामिल होने और डिप्टी सीएम बनने का अनुरोध किया था।

शिंदे ने कहा- महायुति में ऊंच-नीच नहीं

एकनाथ शिंदे ने कहा- मुझे क्या मिल रहा है, यह सवाल ही नहीं था। हमारे मन में सिर्फ यह भावना थी कि महाराष्ट्र को क्या मिला। इसी पर हमने काम किया। महायुति में कोई ऊंच-नीच नहीं है। सब ठीक है।

मंत्रिमंडल पर चर्चा हुई, फैसला शाम को

इससे पहले भाजपा विधायक दल की बैठक में देवेंद्र फडणवीस को नेता चुना गया। इसके बाद फडणवीस मुख्यमंत्री आवास वर्षा पहुंचे, यहां शिंदे और पवार के साथ बातचीत की। सूत्रों के मुताबिक यहां मंत्रियों के नामों पर चर्चा हुई। शाम तक नाम भी सामने आ जाएंगे।

फडणवीस, शिंदे और पवार ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। भाजपा ऑब्जर्वर्स रूपाणी और निर्मला सीतारमण भी मौजूद थे।

error: Content is protected !!