Home KORBA गृह मंत्री के एडिटेड वीडियो पर कार्रवाई करने की मांग.भाजपा नेताओं ने...

गृह मंत्री के एडिटेड वीडियो पर कार्रवाई करने की मांग.भाजपा नेताओं ने कोतवाली थाना में शिकायत की

0
118

acn18.com कोरबा / आरक्षण के संबंध में तेलंगाना की एक आमसभा में दिए गए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण को एडिट कर उसे सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर वायरल करने का मामला गरमाया हुआ है। भाजपा ने इस षड्यंत्र का नाम दिया है और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालय में एक साथ इस मामले को लेकर भाजपा की ओर से पुलिस थानों में शिकायत दर्ज कराई गई । कोरबा कोतवाली पहुंचकर मंत्री केदार कश्यप, मंत्री लखन लाल देवांगन और जिला भाजपा अध्यक्ष राजीव सिंह ने पुलिस को इस मामले के बारे में शिकायत पत्र सौपा। नगर निरीक्षक ने बताया कि भाजपा की ओर से एक पत्र प्राप्त हुआ है । इस पर आगे विधिवत कार्रवाई की जाएगी।

vlcsnap 2024 04 30 17h26m55s385
WhatsApp Image 2024 04 30 at 13.28.45
error: Content is protected !!