Home देश दुनिया दिल्ली विधानसभा चुनाव अपडेट्स:विदेश मंत्री जयशंकर बोले- दिल्ली में मूलभूत सुविधाएं भी...

दिल्ली विधानसभा चुनाव अपडेट्स:विदेश मंत्री जयशंकर बोले- दिल्ली में मूलभूत सुविधाएं भी नहीं, देश के बाहर यह मानने में शर्मिंदगी होती है

0
106

acn18.com   दिल्ली विधानसभा चुनाव से चार दिन पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर लोगों को बेसिक सुविधाएं मुहैया न कराने का आरोप लगाया।

जयशंकर ने कहा कि उन्हें देश के बाहर यह बात स्वीकार करने में शर्म आती है कि दिल्ली में लोगों को केंद्र सरकार की तरफ से दी जा रहीं मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।

दिल्ली की साउथ इंडियन कम्युनिटी से ‘विकसित दिल्ली-विकसित भारत’ विषय पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि जब भी मैं विदेश जाता हूं, मैं दुनिया से एक बात छिपाता हूं।

मुझे विदेश में यह बताने में शर्म महसूस होती है कि राजधानी में रह रहे लोगों को घर नहीं मिल रहे, गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे, आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा है।

दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग, 8 फरवरी को रिजल्ट

1736913337173769319017380086761738202615 1738295145

दिल्ली में 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। 70 विधानसभा सीटों के लिए कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।

error: Content is protected !!