रिकरिंग डिपॉजिट के कई लाख रुपए हजम किए दीपक देवांगन ने.लोगों से रुपए लिए जमा किया नही और हुआ फरार

0
32

vlcsnap 2025 12 16 16h23m34s556

जांजगीर चांपा . जांजगीर चांपा जिले में भारतीय डाक विभाग के द्वारा संचालित निवेश योजना के नाम से दीपक देवांगन ने कई लोगों से रुपए लिए और फरार हो गया। काफी समय के बाद लोगों को इस बारे में जानकारी हुई। अब लोग उसकी खोज कर रहे हैं। इस मामले में पोस्ट ऑफिस के अधिकारी की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

जांजगीर चांपा जिले के पोस्ट ऑफिस में मामले की शिकायत करने के लिए पहुंचे यह लोग विभिन्न क्षेत्रों के हैं। इनमें से अधिकांश लोगों के लाखों रुपए दीपक ने झटक लिए। दीपक प्रतिदिन के हिसाब से रूपों की वसूली किया करता था और इसे अपने उपयोग में कर रहा था। हाल में ही लोगों को इस बारे में जानकारी हुई। लोगों ने बताया कि हमें पोस्ट ऑफिस से इस बारे में जानकारी हुई की उन लोगों का दिया गया रुपया यहां पर जमा ही नहीं हुआ है। उन्होंने विभाग पर भी सवाल खड़े किए । लोगों ने बताया कि जब हमने उसके घर संपर्क किया तो उसके माता.पिता मिले ण् उन्होंने बताया कि हमारी पासबुक वापस कर दी गई और बताया कि दीपक दो.तीन दिन से लापता है। हमें आशंका है कि पूरे खेल में घर के लोग मिले हुए।

डाक विभाग भारत सरकार के द्वारा संचालित किया जा रहा है । ऐसी स्थिति में उसके कामकाज के प्रति लोगों की विश्वसनीयता कुछ ज्यादा है। पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं में लोग इसी वजह से निवेश करना सुरक्षित समझते हैं। जांजगीर चांपा जिले में कलेक्शन एजेंट देवांगन के द्वारा लाइसेंस लेकर लोगों से दैनिक आधार पर वसूली की गई। लोग यही समझते रहे कि वे अपनी हर दिन की कमाई से जो राशि दीपक को दे रहे हैंए वह बचत योजना में जमा हो रही है और भविष्य में उन्हें इसका फायदा जरूर मिलेगा। लेकिन उनका यह सोचना गलत साबित हुआ। लोगों की मांग है कि उनके रूपयों का गबन करने के मामले में कार्रवाई भी की जानी चाहिए और उनका जमा धन वापस दिलाने की व्यवस्था भी हो।