Acn18. Comजांजगीर-चांपा भरत सिंह चौहान
जांजगीर-चांपा जिला अस्पताल में प्रसव के बाद एक प्रसूता की मौत से हड़कंप मच गया। महिला की 24 सितंबर की रात डिलीवरी हुई थी, लेकिन अगले ही दिन उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।
परिजनों के मुताबिक, 25 सितंबर को महिला की हालत खराब होने के बाद जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। देर रात महिला ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया।
परिजनों का कहना है कि महिला की हालत बिगड़ने के बाद अगर समय पर उचित उपचार मिलता, तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। परिजन जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
हालांकि, महिला की मौत की वास्तविक वजह क्या रही और इलाज में किसी तरह की लापरवाही हुई या नहीं, यह जांच के बाद ही साफ हो सकेगा।
फिलहाल मामले में अस्पताल प्रबंधन का पक्ष सामने आना बाकी है। अब जांच के बाद ही मौत की असली वजह और लगाए गए आरोपों की सच्चाई स्पष्ट हो पाएगी।





