Home KORBA 72 घंटे बाद मिली नहर में बहे युवक की लाश, पुलिस कर...

72 घंटे बाद मिली नहर में बहे युवक की लाश, पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई

0
142

Acn18.com/सर्वमंगला चैकी अंतर्गत बरमपुर स्थित नहर में बहे युवक की लाश पुलिस ने बरामद कर ली है। घटना के करीब 72 घंटे बाद युवक का शव चांपा-जांजगीर जिले के ग्राम जर्वे स्थित नहर के सायफन से बरामद की गई है।मृतक का नाम अभय धनवार है,जो उफनते नहर में गिर गया था। घटना के बाद से ही नगर सेना का रेस्क्यु दल युवक की खोजबीन कर रहा था लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी। गुरुवार की दोपहर उसका शव जैसे ही मिला वैसे ही परिजन शोक में डूब गए। बताया जा रहा है,कि सर्वमंगला मंदिर से दर्शन कर घर वापस लौट रहा अभय नहर के तेज बहाव में बह गया था। बहरहाल मामले में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!