Home KORBA कुसमुंड़ा स्थित पुराने पेट्रोल पंप के पीछे रेल पटरी पर मिली व्यक्ति...

कुसमुंड़ा स्थित पुराने पेट्रोल पंप के पीछे रेल पटरी पर मिली व्यक्ति की लाश

0
40

कुसमुंडा से अमरिक सिंह: कोरबा के कुसमुंड़ा क्षेत्र में एक व्यक्ति ने मालगाड़ी से कटकर अपनी जान दे दी। व्यक्ति का शव पुराने पेट्रोल पंप के पीछे रेल पटरी पर मिली है। मृतक की पहचान गोपाल विश्वकर्मा के रुप में की गई है। मर्ग कायम कर पुलिस जांच में जुट गई है।
कोरबा के कुसमुंडा क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब पुराने पेट्रोल पंप के पीछे रेल पटरी पर एक व्यक्ति की लाश मिली। मालगाड़ी से कटकर उसने अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान गोपाल विश्वकर्मा के रुप में की गई है,जो पेश से ठेका श्रमिक था। गोपाल ने किन कारणों से आत्महत्या की है इस बात का पता नहीं चल सका है। सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। सूचना मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंची। मर्ग पंचनामा की कार्रवाई कर लाश को पीएम के लिए भेज दिया गया है।