spot_img

होटल के बगल में मिली व्यक्ति की लाश ,हत्या की जताई जा रही आशंका ,पुलिस कर रही मामले की जांच

Must Read

acn18.com कोरबा/ कोरबा जिले में बांगो थानांतर्गत मोरगा बस स्टैंड के पास संचालित होटल के बगल एक व्यक्ति की लाश मिली है। मृतक का नाम बंधन अगरिया है,जो ग्राम कांटीद्वारा का निवासी है मृतक की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है इस बात का पता नहीं चल सका है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। शुरुआती दौर में पुलिस ने सड़क दुर्घटना में उसकी मौत होने की जानकारी दी है।

- Advertisement -

बांगो थानांतर्गत मोरगा में उस वक्त सनसनी फैल गई जब बस स्टैंड के पास संचालित होटल के बगल में एक व्यक्ति की लाश पाई गई। मृतक की पहचान कांटीद्वारा निवासी बंधन अगरिया के रुप में की गई है। मृतक की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है इस बात का पता नहीं चल सका है। मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। लाश मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस का मानना है,कि बंधन की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है जिसके बाद ही स्पष्ट हो सकेगा,कि बंधन की मौत की असली वजह क्या है।

तानाखार धान खरीदी केंद्र में लूटा जा रहा है किसानों को, निर्धारित मात्रा से अधिक लिया जा रहा है धान, एसडीएम ने जांच करने की कही बात

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

माइनिंग कॉलेज के लिए पर्याप्त संभावनाएं उपलब्ध.6782 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं रेल परियोजना पर.सरोज का दावा- 6 महीने में बेहतर होगी रेल...

acn18.com कोरबा / राज्यसभा सदस्य और कोरबा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी डॉक्टर सरोज पांडेय ने मीडिया से...

More Articles Like This

- Advertisement -