रायगढ़ के जंगल में दो युवकों की मिली लाश
मृतकों की पहचान गुलशन उरांव और पुनीलाल यादव के रूप में हुई
दोनों युवक रेगड़ा गांव के निवासी. पिछले 5 दिनों से थे लापता
जंगली सूअर के शिकार के लिए बिछाए गए करंट की चपेट में आने से मौत की आशंका
साथियों ने शवों को जंगल में छुपाकर रखा था
सूचना पर चक्रधर नगर पुलिस मौके पर पहुंची
पुलिस ने मामले में तीन युवकों को हिरासत में लेकर कर रही है पूछताछ
चक्रधर नगर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी




