
कोरबा : कोरबा में जिला पुलिस की ओर से गुरुवार को साइबर चौपाल नामक कार्यक्रम किया गया। कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने चौपाल का उद्घाटन किया। मौके पर साइबर जागरूकता और लोगों को सचेत करने से संबंधित जानकारी दी गई।सिविल लाइन क्षेत्र में पुलिस ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन महापौर संजू देवी राजपूत और जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी यहां अतिथि थे। विभागीय अधिकारी और उनका स्वागत सत्कार किया। उसके बाद साइबर चौपाल में संबंधित विषय पर रोशनी डाली गई। कैबिनेट मंत्री वर्तमान चुनौतियों के परिपेक्ष में साइबर चौपाल को महत्वपूर्ण बताया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि साइबर जागरूकता कई कारणों से जरूरी है। लोगों को इस बारे में जागरूक किया जा रहा हैं। कार्यक्रम में विभिन्न पुलिस थानों के प्रभारी कर्मचारी और अन्य लोग उपस्थित थे।





