Home KORBA सब्जी को लेकर विवाद, पत्नी की निर्मम हत्या करने वाले आरोपी पति...

सब्जी को लेकर विवाद, पत्नी की निर्मम हत्या करने वाले आरोपी पति को आजीवन कारावास

0
156

Acn18.com/कोरबा, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के ग्रामीण क्षेत्र लेमरू के अंतर्गत सामान्य बात को लेकर पत्नी की निर्मम हत्या करने वाले पति को अपर सत्र न्यायाधीश रे आजीवन कारावास और अर्थ दंड से दंडित किया है। 22 जुलाई 2020 को यह घटना हुई थी। आरोपी पुरूषोत्तम ने 25 वर्षीय पत्नी पुनाई बाई की सिर्फ इस बात को लेकर हत्या कर दी थी कि उसने सब्जी क्यों नहीं बनाई। चौखट से उसका सिर पटकने के बाद जलती लकड़ी से शरीर मे कई बार हमले किये गए। लोक अभियोजक रोहित राजवाड़े ने बताया कि मामले में 9 गवाहों के बयान हुए। इस आधार पर कोर्ट के द्वारा फैसला सुनाया गया।