Home छत्तीसगढ़ जर्जर बाईपास सड़क को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, PWD ने एक सप्ताह...

जर्जर बाईपास सड़क को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, PWD ने एक सप्ताह में मरम्मत का दिया आश्वासन

0
7

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में जर्जर और बदहाल बाईपास सड़क को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने अंबेडकर चौक बाईपास पर चक्काजाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और लोक निर्माण विभाग (PWD) के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के चलते कुछ देर के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी यातायात प्रभावित रहा।

15 दिन पहले दिया था ज्ञापन, फिर भी नहीं सुधरी सड़क

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि करीब 15 दिन पहले कलेक्टर और लोक निर्माण विभाग को बाईपास सड़क की खराब हालत को लेकर ज्ञापन सौंपा गया था। उस समय प्रशासन की ओर से एक सप्ताह के भीतर सड़क की मरम्मत कराने का भरोसा दिया गया था।

कांग्रेस का कहना है कि तय समय बीत जाने के बाद भी सड़क की स्थिति में सुधार नहीं हुआ। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही है और हादसे का खतरा बना हुआ है। इसी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और चक्काजाम कर दिया।