spot_img

हिमाचल के विधायकों को रायपुर ला सकती है कांग्रेस:हॉर्स ट्रेडिंग का डर; मुख्यमंत्री भूपेश बोले-संभालकर तो रखना होगा, भाजपा कुछ भी कर सकती है

Must Read

acn18.com रायपुर। गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव के रुझान आने लगे हैं। अब तक गुजरात में भाजपा और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। इसी के साथ हिमाचल कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग यानी अपने विधायकों की खरीद-फरोख्त का खतरा भी महसूस होने लगा है। बताया जा रहा है कि नतीजों के बाद कांग्रेस अपने विधायकों को रायपुर ला सकती है।

- Advertisement -

सरायपाली विधानसभा से भेंट-मुलाकात कर लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर हेलीपैड पर कहा, काउंटिंग चल रहा है तो आखिरी तक इंतजार करना चाहिए। हम लोगों को उम्मीद थी कि हम हिमाचल में सरकार बनाएंगे। वह सरकार बनती दिखाई दे रही है। वहां मुझे पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है तो वहां जाना भी है। कांग्रेस विधायकों को रायपुर लाए जाने की संभावना से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, विधायकों को यहां तो नहीं लाएंगे लेकिन अपने साथियों को संभालकर तो रखना पड़ेगा। भाजपा कुछ भी कर सकती है। वह किसी भी स्तर पर जा सकती है। गुजरात चुनाव के रुझानों पर बात करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, गुजरात में भी हमें आखिरी तक इंतजार करना चाहिए। वह बड़ा प्रदेश है। 20-22 राउंड की गिनती होगी।

हिमाचल में जीत के बाद जश्न मनाते कांग्रेस

हिमाचल में जीत के बाद जश्न मनाते कांग्रेसी।

गुजरात में 157 सीट जीतकर भाजपा ने नया रिकॉर्ड बनाया:1985 में कांग्रेस को 149 सीट मिली थीं; CM की शपथ 12 दिसंबर को

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कनकी में अतिक्रमित लगभग 05 एकड़ शासकीय भूमि को कराया गया कब्जा मुक्त

Acn18. Com.जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने जिला प्रशासन द्वारा निरन्तर कार्य किया जा रहा है। इसी...

More Articles Like This

- Advertisement -