Home KORBA सड़क की दुर्गति को लेकर गौमाता चौराहा के पास कांग्रेस ने किया...

सड़क की दुर्गति को लेकर गौमाता चौराहा के पास कांग्रेस ने किया प्रदर्शन.प्रशासन को सक्रिय करने के लिए किया ऐसा प्रयास

0
169

कोरबा. जिला प्रशासन ने डिस्टिक मिनिरल फाऊंडेशन से शहरी क्षेत्र की विभिन्न सड़कों को ठीक करने के लिए लगभग 26 करोड रुपए की राशि मंजूर कर दी है। इसके जरिए कामकाज को शुरू कर दिया गया है। इधर कांग्रेस कमेटी शहर के द्वारा सड़कों की दुर्गति से जुड़े मुद्दे को लेकर गौमाता चौराहा के पास धरना दिया गया। कार्यकर्ताओं ने सड़क की दुर्दशा को लेकर नाराजगी जताई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष नाथू सिंह यादव और नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने परेशानी बताई। संगठन से जुड़े लोग इस प्रदर्शन में शामिल हुए।

error: Content is protected !!