Home Astrology दुष्कर्म की घटना को लेकर कांग्रेस ने किया पुतला दहन,जलते पुतले...

दुष्कर्म की घटना को लेकर कांग्रेस ने किया पुतला दहन,जलते पुतले को बुझाने का प्रयास किया पुलिस ने.VIDEO

0
160

Acn18.com.दुर्गा के मोहन नगर क्षेत्र में 6 वर्ष की बालिका से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में छत्तीसगढ़ की राजनीति का तापमान बढ़ा दिया है। इस सिलसिले में मृतका के सगे चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसे अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ कई जगह प्रदर्शन किया। राजनांदगांव की जय स्तंभ चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला जलाया गया। प्रदर्शन की जानकारी होने पर भी यहां इक्का-दुक्का पुलिसकर्मी ही उपस्थित थे जिनकी मौजूदगी में पुतला जलाने वालों को कोई खास दिक्कत नहीं हुई। हालांकि बाद में पुलिसकर्मी आग को बुझाते नजर आए। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह ने बताया कि प्रदेश में जिस प्रकार से अपराध बढ़ रहे हैं वह अपने-अपने चिंताजनक है।

error: Content is protected !!