Home Astrology असंगठित श्रमिकों के लिए कोरबा में किया गया सम्मेलन ,कुछ मामलों...

असंगठित श्रमिकों के लिए कोरबा में किया गया सम्मेलन ,कुछ मामलों में श्रमिकों को चेक प्रदान किया मंत्री ने

0
82

IMG 20260218 WA0077 IMG 20260218 WA0076

असंगठित श्रमिकों के लिए कोरबा में किया गया सम्मेलन

कुछ मामलों में श्रमिकों को चेक प्रदान किया मंत्री ने

श्रम विभाग के द्वारा श्रमिकों के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है और उनके जीवन स्तर को बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित ओपन ऑडिटोरियम में श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। यहां पर योजनाओं के तहत श्रमिकों को संसाधन और धनराशि के चेक दिए गए। नगर निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत के सहित कई जन्म प्रतिनिधि इस कार्यक्रम में शामिल रहे। सरकार के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि थे। औपचारिक रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया और इसके पश्चात लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक इस कार्यक्रम का हिस्सा बने जिन्हें पैरामीटर के तहत कुछ सामान दिए गए। चेक का वितरण भी किया गया। श्रम मंत्री ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में इस प्रकार के कार्यक्रम किए जाने हैं। विविध योजनाओं से श्रमिकों को लाभान्वित करने की कोशिश जारी है। आबकारी नीति को लेकर किए गए एक सवाल में मंत्री ने बताया कि कल्याणकारी कार्यक्रम के तहत अब कांच के बजाय फाइबर की बोतल में शराब उपलब्ध कराई जा रही है । होली पर शराब की दुकान क्यों और कहां बंद रखी जॉनी है, यह कलेक्टर के विवेक पर निर्भर करेगा।

Vo श्रमिक सम्मेलन में श्रम विभाग के सहायक आयुक्त सहित अन्य विभागों के अधिकारी और काफी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!