Home KORBA छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से उतरने के बहाने कूदकर की आत्महत्या,मृतक की पहचान हुई...

छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से उतरने के बहाने कूदकर की आत्महत्या,मृतक की पहचान हुई विश्राम वर्मा के रूप में

0
79

acn18.com कोरबा /दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कोरबा स्टेशन में एक व्यक्ति ने छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से कटकर जान दे दी। यह सब अचनक ही हुआ। मृतक ने रेल कर्मियों और यात्रियों को अंधेरे में रख इस घटना को अंजाम दिया। जीआरपी के आने तक शव ट्रेक पर पड़ा रहा।

vlcsnap 2024 02 29 18h20m09s510

दोपहर 12 बजे कोरबा स्टेशन पर खुदकुशी की इस घटना के कारण काफी देर तक आवाजाही थमी रही। बताया गया है कि अमृतसर को जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस सिग्नल मिलाने पर दोपहर 12:00 बजे प्लेटफार्म से छूट रही थी। यात्री अपनी सीट पर बैठ चुके थे। इस दौरान एक यात्री ने यह दिखाने का प्रयास किया कि वह ट्रेन से उतर रहा है। उसके मन में क्या चल रहा है, उसके अलावा और कोई नहीं जानता था। उस दौरान ट्रैन चलने लगी, तभी वह व्यक्ति ट्रेक पर कूद गया। अगले ही क्षण ट्रेन के पहिये उस पर से गुजर गए। स्टेशन पर मौजूद लोगों ने इस न जाने को देखकर आवाज लगाई तब आनंद फानन में ट्रेन रोकी गई। मौके पर देखा गया कि व्यक्ति लहूलुहान पड़ा है और उसकी मौत हो गई है। चंपा से रेलवे पुलिस के आने की प्रतीक्षा करने के बीच कर्मचारियों ने मृतक की जब की जांच की जिसमें से मिले एक कागज के आधार पर मृतक की पहचान विश्राम वर्मा के रूप में की गई। पता चला है कि वह बलौदा बाजार जिले का निवासी है। उसके परिजनों को वह घटना की जानकारी दे दी गई है।