Home KORBA स्कूल बस और ट्रेक्टर के बीच हुई भिडंत,कटघोरा के दुर्गा मंदिर के...

स्कूल बस और ट्रेक्टर के बीच हुई भिडंत,कटघोरा के दुर्गा मंदिर के पास घटी घटना, बस में सवार सभी 40 बच्चे सुरक्षित

0
136

Acn18.com/कोरबा के कटघोरा क्षेत्र में दुर्गा मंदिर के पास एक स्कूल बस और ट्रेक्टर में जबरदस्त भिडंत हो गई। गरिमा स्कूल की बस छुट्टी होने के बाद बच्चों को छोड़ने घर जा रही थी तभी हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर हड़कंप बच गया और बच्चों के बीच चीख पुकार मचने लगी। इस बीच लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है,कि बस में करीब 40 बच्चे सवार थे जो सुरक्षित बताए जा रहे है वहीं घटना के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया।

error: Content is protected !!