भारी पुलिस बल की सहायता से कोल उत्पादन शुरू.ग्रामीणों के आक्रमण से बचने के भी किए गए उपाय.देखिए वीडियो

0
83

भारी पुलिस बल की सहायता से कोल उत्पादन शुरू.ग्रामीणों के आक्रमण से बचने के भी किए गए उपाय.देखिए वीडियो

सरगुजा जिले के अमेंरा कोल खदान के एक्सटेंशन की जमीन पर एस ईसीएल प्रबंधन द्वारा सीमांकन की औपचारिकता पूर्ण की गई और आज से कोयला उत्पादन की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई।
प्रबंधन द्वारा ग्रामीण और पुलिस कर्मियों के मध्य हुई झड़प के बाद भी देर रात सीमांकन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई और आज सुबह से ही अन्य जिलों से मांगे गए पुलिस बल के साथ ही सरगुजा पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी सुबह से ही खदान क्षेत्र में सक्रिय हो गए।

जिला प्रशासन पुलिस विभाग और सीसीएल प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में अधिग्रहित की गई जमीन से कोयला उत्खनन कार्य प्रारंभ कर दिया गया। पता चला है की पुलिस की भारी मौजूदगी को देखते हुए आंदोलनकारी जो पास के ही एक गांव में मौजूद हैं अपने रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं