Home छत्तीसगढ़ मरच्यूरी के पास कोयला लोड ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त, ओवर स्पीडिंग के कारण हुई...

मरच्यूरी के पास कोयला लोड ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त, ओवर स्पीडिंग के कारण हुई घटना

0
161

acn18.com/  सड़क सुरक्षा जागरूकता के अंतर्गत जनवरी महीने में हर कहीं कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इस दौरान वाहन चालकों को महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। नियम पालन करने के लिए उन्हें सिखाया जा रहा है, इसके बावजूद दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है। कोरबा जिले के करतला में मरचुरी के पास एक ट्रेलर वहां बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक को गंभीर चोट आई है।

कोरबा से वाया हाटी रांची मार्ग पर करतला में यह घटना हुई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की कोरबा जिले में स्थित एक परियोजना से कोयला लेकर ट्रेलर रायगढ़ जिले की तरफ जा रही थी। इसी दरमियान एक पूल के डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रेलर 25 फीट नीचे खाई में जा गिरी। सूचना होने पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ यहां पर इकट्ठी हो गई। एक नागरिक के द्वारा इस बारे में डायल 112 को सूचना दी गई इस पर पुलिस यहां पहुंची। बताया गया कि ओवर स्पीडिंग के कारण यह हादसा हुआ है जिसमें ट्रेलर चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पीड़ित को मौके से निकलने के बाद मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

error: Content is protected !!