Home छत्तीसगढ़ अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय

अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय

0
104

acn18.com    डोंगरगढ़। CM विष्णुदेव साय अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन में शामिल हुए। इससे पहले चंद्रगिरि तीर्थस्थल में सीएम साय ने कहा, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के साथ डोंगरगढ़ के चंद्रगिरि तीर्थस्थल में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के “प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव व श्री 1008 सिद्धचक्र विधान विश्व शांति महायज्ञ” में सम्मिलित हुआ। महामुनिराज की समाधि पहुँचकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

आचार्य विद्यासागर महाराज ने समाज को सत्य, अहिंसा और परमार्थ के मार्ग में चलने के लिए एकजुट किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के लोगों को बहुत प्रेम दिया और संलेखना के लिए प्रदेश की इस पावन धरती को चुना। मेरी प्रार्थना है कि छत्तीसगढ़ के ऊपर उनका आशीर्वाद हमेशा बना रहे, प्रदेश में सदैव खुशहाली हो।