Home Uncategorized श्रमिकों के साथ बोरे-बासी खाकर सीएम साय ने मनाया मजदूर दिवस…

श्रमिकों के साथ बोरे-बासी खाकर सीएम साय ने मनाया मजदूर दिवस…

0
104

acn18.com रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक मई को श्रमिक दिवस पर राजधानी के गांधी चौक में आयोजित कामगारों का सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों के साथ बोरे बासी का स्वाद चखा। सीएम साय ने श्रमिक दिवस की सभी श्रमिकों को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज मजदूर दिवस पर श्रमिकों के साथ भोजन करने का मौका मिला है। सीएम साय ने समारोह में संबंधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में दो साल राज्य श्रम मंत्री के रूप में काम किया। इस अवसर पर विधायक मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, पुरंदर मिश्रा और कवि सुरेन्द्र दुबे समेत अन्य भाजपा नेता-कार्यकर्त्ता समेत श्रमिक शामिल थे। 

error: Content is protected !!