Home Uncategorized  राजनांदगांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए CM साय

 राजनांदगांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए CM साय

0
84

राजनांदगांव | भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय आज राजनांदगांव पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजनांदगांव लोकसभा चुनाव जीतने की बात कही और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर आरोप लगाए।

राजनांदगांव शहर के शिवनाथ वाटिका में भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राजनांदगांव भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी संतोष पांडे शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 10 साल देश की सेवा करने वाले हमारे प्रधानसेवक नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। वहीं उन्होंने इसके लिए राजनांदगांव लोकसभा से संतोष पांडे को जीताने की अपील की है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर प्रदेश का विकास रोकने, महादेव सट्टा एप, प्रधानमंत्री आयोजना से आवास रोकने सहित कई आरोप लगाए। वहीं उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि यहां के कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है। उन्होंने कहा कि हमारे जो यहां के प्रत्याशी है संतोष पांडे काफी अनुभवी है, प्रखर वक्ता है। वे लोकसभा में यहां के मुद्दे को काफी प्रमुखता से उठाएं हैं। निश्चित रूप से यहां की जनता उन्हें दोबारा सांसद बनाकर लोकसभा में भेजेगी।

अपने निर्वाचन के बाद पहली बार राजनांदगांव पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी से स्वागत किया। वहीं कार्यकर्ता सम्मेलन को भाजपा लोकसभा उम्मीदवार संतोष पांडे सहित पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, धरसीवां विधायक अनुज शर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर विधायक राजेश मूणत सहित स्थानीय भाजपा पदाधिकारी एवं सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!