Home Uncategorized ODF गांव में स्वच्छता की खुली पोल, गंदगी के बीच जीने को...

ODF गांव में स्वच्छता की खुली पोल, गंदगी के बीच जीने को मजबूर ग्रामीण. Video

0
7

Acn18. Com. भरत सिंह चौहान जांजगीर चाम्पा

जांजगीर-चांपा जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों को ODF घोषित करने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन अकलतरा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत पिपरसत्ती की तस्वीर इन दावों की हकीकत बयां कर रही है। गांव की गलियों से लेकर तालाब तक गंदगी पसरी हुई है। सामुदायिक शौचालयों पर ताले लटके हैं और ग्रामीणों को खुले में शौच करने की मजबूरी है। सरपंच ने भी गंदगी की समस्या स्वीकार की है और कचरा संग्रहण वाहन व संसाधनों की कमी को इसकी वजह बताया है।

स्वच्छता अभियान की जमीनी हकीकत देखनी हो तो ग्राम पंचायत पिपरसत्ती की इन तस्वीरों को देखिए। गांव की गलियों में जगह-जगह कचरे का ढेर लगा है। ग्रामीणों के निस्तार के लिए इस्तेमाल होने वाला तालाब भी गंदगी से अछूता नहीं है। सामुदायिक शौचालयों के बंद रहने से ग्रामीणों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ रहा है।

वहीं ग्राम पंचायत की सरपंच शीतला बाई यादव का कहना है कि स्वच्छता दीदियों को भुगतान किया जा रहा है, लेकिन कचरा संग्रहण वाहन और रिक्शा नहीं होने के कारण सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

अब सवाल यह है कि ODF घोषित गांव में स्वच्छता व्यवस्था बदहाल क्यों है? लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाएं कब मिलेंगी? जिम्मेदार विभाग इस ओर कब ध्यान देगा?

 

 

error: Content is protected !!