
*कटघोरा स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय* के छात्र-छात्राओं ने आज सुबह से *कटघोरा-कोरबा मुख्य मार्ग* पर चक्का जाम कर दिया।
*सुबह 7:00 बजे से सड़क पर बैठे छात्र*
अपनी मांगों को लेकर गुस्साए छात्र-छात्राएं सुबह 7 बजे से सड़क पर बैठ गए हैं। जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है। इससे पहले भी छात्रों ने विधायक की गाड़ी को रोककर प्रदर्शन किया था।
*खाने में कीड़ा और अभद्र व्यवहार का आरोप*
आंदोलन कर रहे स्कूली बच्चों ने स्कूल के *प्राचार्य अहमद खान* पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
उनका कहना है कि:
1. *खाने में मिल रहा कीड़ा*
2. *स्टाफ द्वारा अभद्र व्यवहार*
3. *स्कूल में मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी*
इसी को लेकर छात्र पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं।
*प्रशासन पहुंचा मौके पर*
मामले की गंभीरता को देखते हुए *जिला प्रशासन* की ओर से *तहसीलदार और पुलिस अधिकारी* मौके पर पहुंचे हैं और जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं।
*प्रिंसिपल हटाने पर अड़े छात्र*
प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि _”जब तक प्रिंसिपल को हटाया नहीं जाता और अधीक्षक के अभद्र व्यवहार पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक हम चक्का जाम समाप्त नहीं करेंगे।”_ उन्होंने कलेक्टर से सीधे बात करने की मांग की है।
फिलहाल जाम के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन वार्ता कर मामले को सुलझाने में जुटा है।





