Home Uncategorized मुख्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम : सीएम विष्णुदेव साय पतंग उत्सव समेत अनेक...

मुख्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम : सीएम विष्णुदेव साय पतंग उत्सव समेत अनेक कार्यक्रमों में होंगे शामिल, देखिये शेड्यूल

0
144

acn18.com रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 14 जनवरी को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. जिसमें राजधानी रायपुर में आयोजित पतंग उत्सव, नगर पंचायत पथरिया में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य लोधी समाज के शपथ ग्रहण और सम्मान समारोह, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम तातापानी में आयोजित ‘तातापानी संक्रांति परब’- 2024 में शामिल होंगे.

देखिये मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का शेड्यूल

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीएम विष्णुदेव साय 11.30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित पतंग उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे. कार्यक्रम पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 12.10 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपेड नवा रायपुर से हेलीकॉप्टर से मुंगेली जिले की नगर पंचायत पथरिया के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 12.40 बजे से आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य लोधी समाज के शपथ ग्रहण और सम्मान समारोह में शामिल होंगे.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नगर पंचायत पथरिया से दोपहर 1.40 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 2.40 बजे बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम तातापानी पहुंचेंगे और वहां आयोजित तातापानी संक्रांति परब-2024 में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री ग्राम तातापानी से हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 3.40 बजे प्रस्थान कर शाम 4.10 बजे जशपुर जिले के ग्राम बगिचा पहुंचेंगे.

CG NEWS: प्रधानमंत्री जनमन योजना: 15 जनवरी को कसडोल में होगा मेगा इवेंट का आयोजन, प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे संबोधित

error: Content is protected !!