Home Uncategorized मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

0
67

acn18.com रायपुर, 25 फरवरी 2024

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने क्रांतिकारी विनायक दामोदर सावरकर को उनकी पुण्यतिथि 26 फरवरी पर याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि वीर सावरकर भारत के क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, इतिहासकार, लेखक-कवि, राजनेता और विचारक थे। देश को गुलामी की बेड़ियों से आजाद कराने के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय है। मातृभूमि की सेवा में समर्पित उनका जीवन देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्त्रोत बना रहेगा।