Home KORBA अंबिकापुर में कांग्रेस नेता और उनकी पत्नी पर जानलेवा हमला, 15-20 बदमाशों...

अंबिकापुर में कांग्रेस नेता और उनकी पत्नी पर जानलेवा हमला, 15-20 बदमाशों ने घर में घुसकर किया हमला

0
3

 

Screenshot 2026 08 30 08 31 10 53 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

 

*अंबिकापुर:* देर रात दर्रीपारा इलाके में बड़ी वारदात से हड़कंप मच गया। *कांग्रेस नेता और उनकी पत्नी पर घर में घुसकर जानलेवा हमला* किया गया है।

 

जानकारी के मुताबिक, *15 से 20 बदमाशों* ने घर में घुसकर कांग्रेस नेता और उनकी पत्नी पर हमला कर दिया। हमले में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

 

घटना को *पुरानी राजनीतिक रंजिश* से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। कांग्रेस नेता ने एक *भाजपा नेता पर हमला कराने का गंभीर आरोप* लगाया है।

 

बताया जा रहा है कि घायल कांग्रेस नेता *गुरु प्रीत सिंह सिद्दू* को पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और आदितेश्वर शरण सिंहदेव का करीबी माना जाता है।

 

घटना *मणिपुर थाना क्षेत्र* की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।