Home KORBA मुख्यमंत्री वन संपदा अभियान का शुभारंभ,अनुपयोगी कृषि भूमि से लाभ कमा सकेंगे...

मुख्यमंत्री वन संपदा अभियान का शुभारंभ,अनुपयोगी कृषि भूमि से लाभ कमा सकेंगे किसान

0
152

acn18.com कोरबा /विश्व वानिकी दिवस पर छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री वन संपदा अभियान की शुरुआत हुई है। इसके माध्यम से किसानों को लाभान्वित करने की योजना है। कोरबा जिले के अंतर्गत कोरकोमा में वन विभाग ने कार्यक्रम आयोजित किया और लोगों को योजना के लाभ से अवगत कराया।

IMG 20230321 WA0029

व्यवसायिक प्रजाति के वृक्षों को विकसित करने की योजना पर छत्तीसगढ़ में काम किया जा रहा है। इसके लिए सीधे तौर पर किसानों को योजना से जोड़ने का विचार है। कोरबा जिले के कोरकोमा में वन विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री वन संपदा योजना की शुरुआत के लिए कार्यक्रम किया गया। अतिथियों का स्वागत वन विभाग के अधिकारियों ने किया।। नगर निगम कोरबा के मेयर राज किशोर प्रसाद ने बताया कि यह अपने तरह की नई योजना है जिसमें किसानों की जमीन का उपयोग होगा और वह भरपूर लाभ प्राप्त करेंगे।

vlcsnap 2023 03 21 16h37m30s289

कोरबा के जिलाधीश संजीव झा इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि ऐसी जमीन जिसका उपयोग किसान फसल के मामले में नहीं कर पा रहे हैं ,वह यहां पर पौधों को लगाने की व्यवस्था करेंगे। इससे किसानों को लाभ होगा और हरित क्षेत्र में बढ़ोतरी।

vlcsnap 2023 03 21 16h37m45s429

मुख्यमंत्री वन संपदा अभियान के शुभारंभ अवसर पर आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में नगर निगम के सभापति श्यामसुंदर सोनी डीएफओ अरविंद पीएम वन परीक्षेत्र अधिकारी सियाराम करमाकर सहित आसपास के किसान उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर विधानसभा परिसर में स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘‘मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना’’ के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं