Home Uncategorized मुख्यमंत्री साय का न्योता भोज, अपनी थाली की मिठाई बाजू में बैठे...

मुख्यमंत्री साय का न्योता भोज, अपनी थाली की मिठाई बाजू में बैठे बच्चों को दे दी

0
60

 जब बच्चों ने की मासूम मनुहार – सीएम सर हमसे मिलने आते रहिएगा

मुख्यमंत्री  साय ने मुस्कुराकर कहा-  ये तो मेरा घर है, मैं आता रहूंगा आपसे मिलने

acn18.com रायपुर, 21 फरवरी, 2024

मुख्यमंत्री श्री साय का न्योता भोज

मुख्यमंत्री श्री साय का न्योता भोज

1708503331 cbd832639c8b117de430

मुख्यमंत्री श्री साय का न्योता भोज

मुख्यमंत्री श्री साय का न्योता भोज

मुख्यमंत्री श्री साय का न्योता भोज

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज अपने जन्मदिन के अवसर पर बगिया में बालक आश्रम शाला के बच्चों को न्योता भोज दिया। उन्होंने जमीन पर बैठ कर बच्चों के साथ भोजन किया। बच्चों को दुलार करते हुए उन्होंने अपनी थाली से मिठाई भी अपने बाजू में बैठे बच्चों अनुज और सुमित को बांट दिया और कहा कि खूब मन लगाकर पढ़ना है। नन्हे बच्चे भी मुख्यमंत्री श्री साय को अपने बीच पाकर काफी उत्साहित रहे और मुख्यमंत्री से कहा कि “सीएम सर हमसे मिलने और आइएगा।” मुख्यमंत्री श्री साय बच्चों की इस मासूम मनुहार पर मुस्कुराए और कहा बगिया तो मेरा घर है तो आप लोगों से मिलने तो आता ही रहूंगा।