spot_img

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की बधाई दी

Must Read

रायपुर, 13 फरवरी 2024/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को ऋतु परिवर्तन के पर्व बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की बधाई दी है।  साय ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि ऋतुराज बसंत के स्वागत में बसंत पंचमी का त्यौहार मनाया जाता है। इस समय प्रकृति अपना सर्वोच्च निखार लिए होती है, इसलिए बसंत पंचमी को हरियाली और फसल का त्यौहार भी माना जाता है। बसंत पंचमी के दिन विद्या, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती की भी आराधना की जाती हैं। मुख्यमंत्री साय ने कामना की है कि बसंत पंचमी का पर्व सभी के जीवन में नई उमंग, ऊर्जा और उत्साह लेकर आए।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

महिला को अश्लील मैसेज और फोटो भेजने वाला गिरफ्तार, फेसबुक मैसेंजर पर करता था अश्लील बातें. देखिए वीडियो

फेसबुक मैसेंजर जैसे सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने वालों की संख्या में वृद्धि होती जा रही है। दुरुपयोग का...

More Articles Like This

- Advertisement -