Home Uncategorized नगरीय प्रशासन विभाग ने स्वच्छता कमांडो के मानदेय के लिए जारी किए...

नगरीय प्रशासन विभाग ने स्वच्छता कमांडो के मानदेय के लिए जारी किए 5.78 करोड़ रुपए

0
111

Acn18.com रायपुर. 13 फरवरी 2024. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव के निर्देश पर नगरीय निकायों में कार्यरत स्वच्छता कमांडो के मानदेय के भुगतान के लिए विभाग द्वारा पांच करोड़ 78 लाख 77 हजार 560 रुपए की राशि जारी की गई है। संचालनालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा आज जारी इस राशि से प्रदेश के विभिन्न नगरीय निकायों में काम कर रहे स्वच्छता कमांडो को अक्टूबर-2023 से दिसम्बर-2023 तक लंबित तीन महीनों के मानदेय का भुगतान किया जाएगा।

error: Content is protected !!