Home Uncategorized मुख्यमंत्री ने मातृ-पितृ पूजन दिवस की दी बधाई

मुख्यमंत्री ने मातृ-पितृ पूजन दिवस की दी बधाई

0
94

Acn18.com रायपुर, 13 फरवरी 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को मातृ-पितृ पूजन दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि बच्चों को अच्छे संस्कार देने और संस्कृति को सहेज कर रखने के लिए राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ में 14 फरवरी को बसंत पंचमी के दिन मातृ-पितृ दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इससे माता-पिता और बच्चों के बीच का बंधन और मजबूत बनेगा और बच्चों में अच्छे संस्कारों का बीजारोपण होगा। यह दिन माता-पिता के प्रति सम्मान, प्यार और देखभाल के संस्कार विकसित करने के लिए समर्पित है। साय ने कहा कि माता-पिता की सेवा से बढ़कर कुछ नहीं है। माता-पिता अपने बच्चों के लिए दिन रात मेहनत करते हैं। बच्चों का यह कर्त्तव्य है कि माता-पिता को सम्मान दें।

error: Content is protected !!