Home Uncategorized हिंदू राष्ट्र बनाने छत्तीसगढ़ शिवसेना का दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन 17...

हिंदू राष्ट्र बनाने छत्तीसगढ़ शिवसेना का दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन 17 को

0
108

छत्तीसगढ़ . भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ शिवसेना के नेतृत्व में 17 दिसंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें प्रदेशभर से सैकड़ों शिवसैनिक दिल्ली जाएंगे।

छत्तीसगढ़ शिवसेना की युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी देशमुख, भारतीय कामगार सेना के प्रदेश सचिव आनंद तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष बल्लू जांगड़े ने बताया कि शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष धनंजय सिंह परिहार के मार्गदर्शन में हिंदू राष्ट्र को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन किया जा रहा है।

इसके अलावा गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और हत्यारों पर मुकदमा दर्ज करने कानून बनाने, गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा देने, समान नागरिक संहिता कानून लागू करने, सीएए और एनआरसी देशभर में लागू करने, जनसंख्या नियंत्रण कानून सभी वर्गों पर लागू करने, धार्मिक स्थलों का दुरुपयोग किए जाने पर पूर्ण तालाबंदी करने, टोल टैक्स हटाने, चिकित्सा बीमा 20 लाख रुपये करने, 12वीं तक शिक्षा निःशुल्क करने, पेट्रोलियम पदार्थ से कर समाप्त करने सहित 15 मांगों को पूरा करने के लिए धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

error: Content is protected !!