Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ : 2 दिन में दूसरी हत्या, घर में घुसकर अधेड़ का...

छत्तीसगढ़ : 2 दिन में दूसरी हत्या, घर में घुसकर अधेड़ का गला रेतकर उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत

0
135

कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कवर्धा से हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जहां दिनदहाड़े घर में घुसकर अधेड़ व्यक्ति का गला रेतकर मर्डर कर दिया गया. इस वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. मृतक की पहचान रामगुलाल धुर्वे (उम्र 40 वर्ष) के रूप में हुई है. मामला पांडातराई थाना क्षेत्र के महली गांव का है.

जानकारी के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब रामगुलाल अपने घर में अकेले था. इस दौरान आरोपी ने घर के आंगन में हत्या की वारदात को अंजाम दिया. परिजनों और ग्रामीणों ने रामगुलाल के शव को खून से सना हुआ देखा तो तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी.

अंबिकापुर: NH-43 पर भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में 3 गंभीर घायल

पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया. फिलहाल हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस लगातार जांच में जुटी है.

बता दें कि इससे एक दिन पहले पोड़ी क्षेत्र के प्रभाटोला गांव में एक बुजुर्ग की भी हत्या कर दी गई थी. लगातार दो दिनों में हुई हत्या की इन घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

error: Content is protected !!