spot_img

भीषण गर्मी की चपेट में छत्तीसगढ़:प्रदेश के 11 जिलों के लिए लू का ऑरेंज और 7 जिलों के लिए यलो अलर्ट

Must Read

Acn18.com/छत्तीसगढ़ में मानसून से पहले भीषण गर्मी लोगों को झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए सरगुजा, जशपुर, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलौदा बाजार, महासमुंद, दुर्ग और राजनांदगांव जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

- Advertisement -

प्रदेश के कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, रायगढ़, बालोद, बेमेतरा और कांकेर जिले यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 48 घंटों के लिए 12 जिलों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक रायगढ़, सरगुजा, जशपुर, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलौदा बाजार, महासमुंद, दुर्ग और राजनांदगांव । मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी हवाओं के आने का सिलसिला जारी है, राजस्थान से गर्म हवाएं आ रही है। इस वजह से लू के हालात बन रहे हैं।

रविवार को प्रदेश में सबसे गर्म रायगढ़ जिला रहा, यहां का तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजनांदगांव में तापमान 44.5 डिग्री रहा। जांजगीर में 44.4 डिग्री, बलौदाबाजार 44.2 डिग्री, मुंगेली 44.1 डिग्री, बिलासपुर 43.6 डिग्री, दुर्ग जिले का तापमान 43.4 डिग्री, महासमुंद में 42.5 डिग्री तापमान, रायपुर में 42.4 डिग्री, जशपुर में 42.4, कोरबा में 42.3, बलरामपुर में 42 और कोरिया में 41.1 डिग्री टेम्परेचर रहा।
कब होगी मानसून की एंट्री
प्रदेश में अधिकतम तापमान में अगले दो दिन खास बदलाव की संभावना नहीं है। दो दिनों बाद तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट की संभावना है। मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भीषण लू चलने के संकेत हैं। यहां रात भी अपेक्षाकृत अधिक गर्म होगी। फिलहाल मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकुल परिस्थितियां बनी हुई है और उम्मीद की जा रही है कि दो दिनों के बाद छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री हो सकती है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक युवती को लिया चपेट में,दोनों गंभीर रुप से हुए घायल

कोरबा में सड़क हादसों के दौरान लोगों के हताहत होने का दौर जारी है। बीती रात कोसाबाड़ी स्थित पेट्रोल...

More Articles Like This

- Advertisement -