Home Uncategorized छत्तीसगढ़ को मिले चार नए IAS अधिकारी, इन जिलों में बनाए गए...

छत्तीसगढ़ को मिले चार नए IAS अधिकारी, इन जिलों में बनाए गए सहायक कलेक्टर, देखें आदेश 

0
192

acn18.com रायपुर। छत्तीसगढ़ को चार नए आईएएस मिले है, राज्य शासन द्वारा लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2023 बैच के 4 अधिकारियों के पदस्थापना आदेश जारी।

प्रशासनिक कामों को करीब से जानने और प्रशिक्षण लेने के लिए 2023 बैच के परिवीक्षाधीन चार अफसरों को अलग-अलग जिलों में भेजा गया है। अनुपमा आनंद को रायपुर, एम भार्गव को दुर्ग, तन्मय खन्ना को बिलासपुर और दुर्गा प्रसाद अधिकारी को जांजगीर चांपा भेजा गया है। ये सभी सहायक कलेक्टर के पद पर जिलों में पदस्थ होंगे।

WhatsApp Image 2024 03 13 at 3.13.25 PM
error: Content is protected !!