spot_img

छत्तीसगढ़ : मूंगफली के साथ गांजे की खेती, खेत से 10 फीट ऊंचे पौधे मिले; किसान बोला-पता नहीं किसने लगाया, हुआ गिरफ्तार

Must Read

ACN18.COM बिलासपुर I बिलासपुर में खेत में मूंगफली की फसल के साथ गांजा का पौधा लगाने वाले किसान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके खेत से पुलिस ने गांजे का 18 पौधे जब्त किए हैं। पकड़े जाने के बाद किसान ने कहा कि उसे यह नहीं मालूम कि खेत में गांजे का पौधा किसने लगाया है। मामला सीपत थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

प्रशिक्षु IPS को जानकारी मिली कि ग्राम नवागांव कौड़िया में एक किसान ने अपने खेत में गांजे का पौधा लगाया है। इस पर रविवार शाम उन्होंने अपनी टीम के साथ नवागांव कौड़िया में रहने वाले किसान मोहनलाल पटेल के खेत की तलाशी ली। वहां खेत में मूंगफली की फसल के साथ बीच-बीच में गांजे का भी पौधा लगाया गया था। पुलिस ने जांच के दौरान खेत से गांजे का 18 पौधा जब्त किया।

8 से 10 फीट ऊंचे थे पौधे
खेत में गांजे का पौधा अलग ही नजर आ रहा था। दरअसल पौधे 8 से 10 फीट तक ऊंचे हो गए थे और दूर से दिखाई दे रहे थे। पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में गांजे के पौधों की जब्ती बनाई। आरोपी किसान के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

छत्तीसगढ़ में 6 साल के बच्चे ने लगाई फांसी : पिता ने कहा-सिर पर चोट का निशान, हत्या की; पुलिस बोली-खेलते-खेलते फंदे से झूल गया

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

माइनिंग कॉलेज के लिए पर्याप्त संभावनाएं उपलब्ध.6782 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं रेल परियोजना पर.सरोज का दावा- 6 महीने में बेहतर होगी रेल...

acn18.com कोरबा / राज्यसभा सदस्य और कोरबा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी डॉक्टर सरोज पांडेय ने मीडिया से...

More Articles Like This

- Advertisement -