Home Uncategorized IED ब्लास्ट में शहीद हुए बेटे कमलेश साहू के पिता से छग...

IED ब्लास्ट में शहीद हुए बेटे कमलेश साहू के पिता से छग के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने फोन पर की बातचीत, हरसंभव मदद का दिलाया भरोसा

0
73

acn18.com नारायणपुर /बुधवार को नारायणपुर जिले में हुए आईईडी ब्लास्ट में सक्ती जिले के हसौद निवासी शहीद हुए बेटे कमलेश साहू के परिजनों से मिलने जिला कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक  एम. आर. आहिरे सहित जिला प्रशासन के अधिकारी पहुंचे।कमलेश साहू के शहादत की खबर से हसौद क्षेत्रवासी ही नहीं बल्कि जिला प्रशासन सक्ती में भी शोक की लहर व्याप्त है।

इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने IED ब्लास्ट में शहीद कमलेश साहू के पिता से देर रात 11 बजे फोन पर बातचीत  की । भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक निर्मल सिन्हा के मोबाइल फोन से हुआ बातचीत। आपको बता दे मुख्यमंत्री ने शहिद के परिजनों को हर संभव मदद करने का  भरोसा दिलाया है । नारायणपुर जिला के CAF 9वीं BN बटालियन का जवान था शहीद कमलेश साहू, बुधवार को नारायणपुर के आमदई खदान में हुए IED ब्लास्ट में  शहीद हो गए ।