Home KORBA बिलासपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा : दिल्ली से आई फ्लाइट का टायर...

बिलासपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा : दिल्ली से आई फ्लाइट का टायर फटा, रनवे पर ही रुका विमान, प्रयागराज की उड़ान रद्द

0
5

IMG 20260828 WA0144

शुक्रवार को बिलासपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली से बिलासपुर पहुंची Aliance Air की फ्लाइट का टायर फट गया।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। दरअसल हुआ कुछ यू कि, बिलासा दाई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान का टायर फट गया।

 

 

रनवे पर ही रुक गई फ्लाइट

मिली जानकारी के मुताबिक, बिलासा देवी एयरपोर्ट पर दिल्ली से बिलासपुर पहुंची Aliance Air की फ्लाइट के पहिए जैसे ही एयरपोर्ट पर रनवे से टकराई, उसका टायर फट गया। टायर फटने के चलते जिस राड पर पहिए लगे होते हें वह भी रनवे से टकराने लगा और क्षतिग्रसत हो गया। हालांकि राहत की सबसे बड़ी बात यह रही कि, फ्लाइट पर सवार सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए।

 

 

 

प्रयागराज फ्लाइट हुई कैंसिल

पहियों के राड के टूटने की वजह से Aliance Air की फ्लाइट रनवे पर रुक गई। इसके चलते कोई दूसरी फ्लाइट रनवे पर ना तो उतर सकती और ना ही टेक आफ। इसके चलते फिलहाल बिलासपुर से प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट केंसिल हो गई। बताया जा रहा है कि, इंजीनियर्स के आने के बाद फ्लाइट को रनवे से हटाया जाएगा। इसके बाद ही बिलासा देवी एयरपोर्ट पर फलाइट्स का आवागमन शुरू हो पाएगा