Home KORBA चंद्रलोक सिंह ने लगाई जीत की हैट्रिक, लगातार तीसरी बार बने पथर्रीपारा...

चंद्रलोक सिंह ने लगाई जीत की हैट्रिक, लगातार तीसरी बार बने पथर्रीपारा वार्ड के पार्षद ,वार्ड क्रमांक-20 पथर्रीपारा में लहराया कमल, प्रतिद्वंदी प्रत्याशी कांग्रेस के सुनील कुमार निर्मलकर को 825 वोट से हराया

0
169

Acn18.comकोरबा/ नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने परचम लहरा दिया है। कोरबा शहर में भी भाजपा ने 15 साल बाद सत्ता हासिल की। इसके साथ ही 45 वार्डो में भाजपा के प्रत्याशी पार्षद का चुनाव जीते। जिला मुख्यालय के करीब पथर्रीपारा दो वार्डो में बंटा हुआ है, जिसमें वार्ड क्रमांक-20 से भाजपा के प्रत्याशी चंद्रलोक सिंह (गुड्‌डू) शानदार तरीके से हैट्रिक जीत लगाते हुए लगातार तीसरी बार पार्षद बने। सदा हसमुख, मिलनसार व वार्डवासियों की सेवा के लिए हर समय तत्पर रहने की वजह से वार्ड में उनसे मुकाबले के लिए कोई भी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव नहीं लड़ा। हालांकि पार्टी के दबाव में कांग्रेस से सुनील कुमार निर्मलकर चुनावी मैदान में जरूर खड़े थे लेकिन वार्ड की जनता ने लगतार तीसरी बार चंद्रलोक सिंह पर भरोसा जताया और 825 वोटों के अंतर से उन्हें जीताकर वार्ड का पुन: पार्षद बनाया। वार्ड में पड़े 1943 में 1350 वोट चंद्रलोक सिंह के खाते में गए तो मात्र 525 वोट सुनील कुमार निर्मलकर को मिले। चंद्रलोक सिंह की जीत की खुशी में पथर्रीपारा वार्ड में जगह-जगह आतिशबाजी की गई और विजय जुलूस निकाला गया। चंद्रलोक सिंह ने अपनी जीत को वार्ड के जनता और अपने कार्यकर्ता व समर्थकों की जीत बताते हुए सभी का आभार व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह और उनका पूरा परिवार पहले की तरह आगे भी वार्डवासियों की सेवा के लिए हर समय तत्पर रहेगा।